Breaking
Fri. Aug 22nd, 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा बयान

By News Desk Apr 5, 2024
Spread the love

राजनीति रुपी सागर की डूबती नाव है कांग्रेस

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप

कोटा/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बिलासपुर का कोटा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कोटा के राज पैलेस में आयोजित हुई।जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी दिग्गज नेता शामिल हुए।

आगामी लोकसभा चुनाव में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तोखन साहू को ऐतिहासिक वोटों के साथ विजय दिलाने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति रुपी सागर में आज डूबती नाव के समान है,और इसीलिए पूरे प्रदेश में हजारों कांग्रेसी अपने आपको बचाने भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

इस बीच 300 से भी अधिक कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए।बिलासपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी धरम लाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस आज चुनाव होने के पूर्व ही हार मान चुकी हैं, इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कुछ नेता अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं,ऐसे लोगों को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

हमारे कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू को भारी मतों से विजय दिलाने एकजुट होकर काम करें।इस बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करेंगे।पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवं अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।कार्यक्रम में कोटा विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text