अतुल्य भारत चेतना
अखिल सुर्यवंशी
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी सारना मंडल के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता गणेश वर्मा को संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मंत्री पद से सम्मानित किया। यह दायित्व ग्रहण करते हुए श्री वर्मा ने इसे अपने जीवन का गौरवशाली क्षण बताया।
इसे भी पढ़ें : Shiv Mandir Lucknow; लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा
श्री वर्मा ने कहा –
“भारतीय जनता पार्टी ने सदैव संगठन को सर्वोपरि माना है। मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है, यह न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे सारना मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। मैं पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ संगठन की मर्यादा का पालन करते हुए सेवा करूंगा।” उन्होंने विशेष रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जिले के ऊर्जावान सांसद माननीय श्री विवेक बंटी साहू जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी, सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, एवं युवा भाजपा नेता रूपेश साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
श्री वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर ही पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गणेश वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंडल एवं जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गणेश वर्मा जी को सारना मंडल मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर
उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता –
रूपेश साहू, अमित सल्लाम, अभय गौली, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संदीप विस्केले, बालकराम साहू, राही साहू, संजू चंद्रवंशी, ओम साहू, अस्थि साहू, हेमराज वर्मा, चंद्रभान उईके एवं अन्य कार्यकर्ता।