पीएमश्री सबलाना विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण
इसे भी पढ़ें (Read Also): खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग दैनिक जीवन में आता है,अनुशासन
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
डीग – पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सबलाना के विद्यार्थियों ने एक्स्पोज़र विजिट ट्रेनिंग विद एजुकेशन शैक्षिक भ्रमण और शिक्षा के साथ जुड़ाव के तहत विद्यार्थियों ने शिविर प्रभारी दिगम्बर प्रजापति के नेतृत्व में अलवर के ऐतिहासिक दर्शनीय स्थलों के साथ केंद्रीय विद्यालय का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने मूसा महारानी की छतरी , बाला किला,कंपनी गार्डन, नेहरू बाग नेहरू बाग केंद्रीय विद्यालय , आर्य वैदिक विद्यालय विद्यालय आदि का भ्रमण कर ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक जानकारी प्राप्त की।विद्यार्थी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान की जानकारी लेकर प्रफुलित हुए , श्री कृष्णा सरोवर का आनंद लिया और सभी ने मिलजुल करके मंदिर प्रांगण खाना खाया भारतीय संस्कृति के बारे में जाना एवं अलवर के इतिहास की जानकारी प्राप्त कर बच्चों ने को भ्रमण का आनंद लिया। विद्यार्थी भ्रमण कर बहुत ही उत्साहित थे। भ्रमण दल में विद्यार्थियों के साथ दशरथ आर्य,शरीफ खान, मानसिंह ,अनुराधा, मुकेश कुमारी, सत्यवान एवं दिगंबर सिंह प्रजापति मार्गदर्शन के रूप में रहे।

