Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश आगमन पर कांग्रेस ने की पूरी तैयारी: मास्टर छोटेलाल गंगवार

By News Desk Feb 7, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
तरुन कुमार

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय पर राहुल गांधी के द्वारा मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश आगमन पर यात्रा की तैयारी को लेकर प्रदेश के सभी एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों की एक बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों से यात्रा को सफल बनाने हेतु सुझाव लिए गए इस मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने उद्देश्य को प्राप्त करते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पहुंच रही है

भारत जोड़ो यात्रा से जनता और कांग्रेसियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है अब कांग्रेस नये जोश के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेगी जिलाउपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट ने कहां की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश में आगमन पर प्रदेश का कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ यात्रा को सफल बनाने मे जुटें बरेली से लखनऊ बैठक में शामिल होने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव प्रदेश प्रवक्ता के बी त्रिपाठी पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार हाजी इस्लाम बाबू जिला प्रवक्ता राज शर्मा जिला उपाध्यक्ष इल्यास अंसारी जिला उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text