अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी
बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के हरबंश पुर गांव में सरकारी स्कूल कंपोजिट विद्यालय स्थिति है। गुरुवार की रात चोरो ने विद्यालय के दरबाजो के कुंढी काटकर ऑफिस की कुर्सी व चार अदद पंखेआदि सामग्री कीमत लगभग ₹15000 का सामान उठा लें गए।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह प्रधानाध्यापक जंगली प्रसाद को तब हुई ज़ब वह ग्रामीण की सूचना पर विद्यालय पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा था और कमरें में सामान विखरा पड़ा था। प्रधानाध्यापक ने घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी व ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से रूपईडीहा थाने में दी। ख़बर लिखे जाने तक ज़ब इस सम्बन्ध में कोतवाल रूपईडीहा शमसेर बहाडुर सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो फ़ोन रिसीव नहीं हुआ।
subscribe our YouTube channel


