अतुल्य भारत चेतना (गोपाल माली)
जयपुर। भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर पलाड़ा ने देवनानी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इसे भी पढ़ें (Read Also): सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर ने पूर्णिमा विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में छात्रों को दी प्रेरणा
भंवर सिंह पलाड़ा ने कहा कि वासुदेव देवनानी का सार्वजनिक जीवन अनुशासन, अनुभव और जनसेवा की भावना से प्रेरित रहा है। उन्होंने प्रदेश की राजनीति में सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य किया है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उनका मार्गदर्शन प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है।
पलाड़ा ने आगे कहा कि देवनानी के नेतृत्व और अनुभव से राजस्थान की लोकतांत्रिक परंपराएं और अधिक मजबूत होंगी। जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अनेक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

