**आंज–भोज में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक भूचाल!*
इसे भी पढ़ें (Read Also): भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ मिथिलेश गौतम के स्वागत के लिए उमड़ा जन सेलाब
*26 परिवारों ने छोड़ा हाथ, भाजपा में शामिल — पांवटा की सियासत में नई लहर**
आंज–भोज क्षेत्र में कांग्रेस को आज करारा राजनीतिक झटका लगा है। इलाके के 26 परिवारों ने कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, जिससे पूरी सियासत में हलचल मच गई है। स्थानीय स्तर पर यह भाजपा की बड़ी एंट्री और कांग्रेस के लिए गहरी चोट मानी जा रही है।
नवप्रवेशी परिवारों का भाजपा की ओर से विधायक सुखराम चौधरी तथा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने जोरदार स्वागत किया।
जनता का मूड साफ है—विकास चाहिए, बहाने नहीं।
ग्रामीणों का सीधा आरोप — “तीन साल बर्बाद… न सड़क, न सुविधा, न सुनवाई”
बीजेपी में शामिल हुए लोगों ने साफ कहा कि तीन साल में विकास का एक भी ठोस काम पूरा नहीं हुआ सड़कें खंडहर जैसी, पैदल चलना मुश्किल
स्वास्थ्य सुविधाएँ लगभग बंद जैसी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता की समस्याओं से कटे हुए पूरे क्षेत्र में ठप पड़ा विकास, हर गांव में नाराज़गी
ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा के नेता हमेशा जमीन पर, जनता के बीच खड़े दिखाई देते हैं। क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की सक्रियता को लेकर भी लोगों में संतोष है।
सुखराम चौधरी का जबरदस्त राजनीतिक वार
भाजपा में शामिल हुए परिवारों को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम चौधरी ने कहा इस सरकार ने जनता को सिर्फ वादों के सहारे छोड़ दिया है। आंज–भोज की हालत देखिए—विकास शब्द सिर्फ भाषणों में है, जमीन पर कुछ नहीं। आने वाले पंचायत चुनाव इस सरकार को आईना दिखाएंगे, और 2027 में पांवटा से लेकर पूरे प्रदेश में कमल फिर पूरी ताकत से खिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा काम करके दिखाया है और जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं दिया।
मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर का दमदार बयान
मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा भाजपा किसी परिवार या क्षेत्र को अकेला नहीं छोड़ती। हम 24 घंटे जनता के साथ खड़े हैं। यही वजह है कि कांग्रेस से निराश लोग अब लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में पांवटा साहिब भाजपा का मजबूत गढ़ बनकर उभरेगा।”
रामेश तोमर ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं करती, बल्कि जनसेवा को धर्म मानकर काम करती है।
**कहां-कहां से टूटे कांग्रेस के कुनबे?*
पूरा नामवार विवरण कंडेला पंचायत से —
हरदयाल सिंह
रंगीलाल
जालम सिंह
सुनील
हितेश
भजन
मणी बस्ती से —
सुनील कुमार
गुलाब सिंह
में सिंह
कल्याण सिंह
श्याम सिंह
रघुवीर सिंह
सुरेंद्र सिंह
धर्म सिंह
धनवीर सिंह
राजेंद्र सिंह
रविंद्र कुमार
गुमान सिंह
मघीराम
राहुल कुमार
सुनील
विजय होने
सुरेश कुमार
रणजीत सिंह
व अन्य ग्रामीण
कुल संख्या:
परिवार — 26
लगभग सदस्य — 80–85

