अतुल्य भारत चेतना (विजय द्विवेदी)
इसे भी पढ़ें (Read Also): चौमूं को बड़ी सौगात: 6 करोड़ 13 लाख की स्वीकृति, 15.5 किमी सड़कों का होगा निर्माण
मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता,उषा ,आशा पर्यवेक्षक संघ ने धार नवागत सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे का स्वागत किया
सरदारपुर – धार जिले की नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनीता सिंगारे का आज मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता,उषा कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौजन्य भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया इस गरिमामय अवसर पर मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता उषा कार्यकर्ता ,आशा पर्यवेक्षक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने डॉक्टर शिंगारे को पुष्पमाला और पुष्प गुच्छा भेठ कर उनका अभिनंदन किया इस अवसर प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता ,उषा ,आशा पर्यवेक्षक संगठन की धार जिला अध्यक्ष संगीता मारू मोयाखेड़ा , धार ब्लॉक अध्यक्ष किरण भोसले, धार ब्लॉक उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, धार से प्रमिला कन्नौज, धार से शेफाली अविनाश आहोरे, सरदारपुर से आशा सुपरवाइजर दुर्गा वर्मा, महेश कुमावत, राज डावर, मध्य प्रदेश आशा कार्यकर्ता ,उषा, आशा पर्यवेक्षक संगठन के इंदौर संभागीय अध्यक्ष शंकर लाल मारु उपस्थित रहे। और इंदौर संभागीय अध्यक्ष मारु ने सीएम एचओ डॉक्टर शिंगारे से चर्चा में बताया कि वर्ष 2025 में आशा कार्यकर्ताओं को पेमेंट में बहुत परेशानी हुई है कभी भी समय पर भुगतान नहीं हुआ है मेंम से संगठन ने यही आग्रह किया है कि आपके कार्यकाल में समय-समय पर भुगतान करवाना डॉ अनीता सिंगारे ने प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी की आशाओं का समय-समय पर भुगतान हो जाए।

