Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

RPL–6 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का रुहाना में भव्य समापन

RPL–6 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का रुहाना में भव्य समापन

रुहाना:

RPL–6 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आयोजन रुहाना में उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जिया राम शर्मा (ग्राम टिटियाणा) ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, पंचायत सचिव सतीश शर्मा, गीता राम शर्मा, जगदीश शर्मा (सरकारी ठेकेदार), राजेश शर्मा, पूर्ण शर्मा तथा रणदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र शिलाई, रेणुका, पांवटा साहिब और नाहन से कुल 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार भेला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और ₹1,00,000 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्राप्त की। वहीं एमसीसी शिल्ला की टीम उपविजेता रही, जिसे ₹41,000 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।

व्यक्तिगत पुरस्कार

मैन ऑफ द सीरीज: गोलू (भेला) – ₹3,100 नकद एवं ट्रॉफी

सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: नीतेश (शिल्ला)

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: सनी (शिल्ला)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: रणदीप (शिल्ला) – ₹1,100 नकद एवं ट्रॉफी

आयोजक समिति ने दूर-दराज से आई टीमों, स्थानीय दर्शकों तथा सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही समिति ने कहा कि यदि आयोजन के दौरान किसी को किसी प्रकार की असुविधा हुई हो तो उसके लिए समिति क्षमा प्रार्थी है।

Author Photo

रॉबिन शर्मा

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text