Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

वंदन कार्यक्रम को लेकर वर्चुअल बैठक संपन्न

By News Desk Feb 7, 2024
Spread the love

भाजपा की शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर वर्चुअल बैठक संपन्न

अतुल्य भारत चेतना
मनीष कुमार गुप्ता

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति वंदन वर्चुअल बैठक आयोजित की गई ।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी, जीने आगामी 8 फरवरी से पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को संपर्क कर उनका सम्मान कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ।

इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, महामंत्री रामू रोहरा, रामजी भारती, भरत लाल वर्मा, प्रदेश संयोजक प्रबल प्रताप जी,सह संयोजक श्रीमती शालिनी राजपूत जी, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े जी, भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद जी, विधायक पंडरिया भावना बोहरा, संभाग प्रभारी,भाजपा जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवम मंडल अध्यक्ष उपस्थित थेशक्ति वंदन कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तृत जानकारी दी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह जी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ,प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जी ने जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि प्रदेश में शक्ति वंदन कार्यक्रम 8 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में होगा। शक्ति वंदन कार्यक्रम में नारी शक्ति के सम्मान के कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा आयोजित की जायेगी।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text