अतुल्य भारत चेतना
रईस
बहराइच। कतर्नियाघाट से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तेंदुए का आतंक जारी है। गांव के पास लगे गन्ने के खेत तेंदुए के आश्रय स्थल बने हुए हैं। जिसके चलते तेंदुए गन्ने के खेत से ही आबादी के क्षेत्र में पहुंच जाते हैं और हमलावर भी हो जाते हैं। सुजौली रेंज के आबादी क्षेत्र में लगातार तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस दौरान गन्ने के खेतों से निकलकर तेंदुए पालतू मवेशी का शिकार कर रहे हैं। सुजौली रेंज के ही अयोध्या पुरवा गांव में संतोष मौर्य के घर देर रात तेंदुआ घुस गया और बरामदे में बंधे पालतू मवेशी बकरी को अपना निवाला बना लिया।

घर वालों के जागने पर आसपास के ग्रामीण ने भी जागकर उन्होंने जमकर हांका लगाया जिस पर तेंदुआ एक बार फिर गन्ने के खेतों की तरफ भाग गया। वहीं तेंदुए के हमले से क्षेत्रीय ग्रामीण काफी दहशत में है। सूचना पाकर मौके पर वन कर्मियों की टीम पहुंची और तेंदुए के हमले से बचाव हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया।
Subscribe our YouTube channel

