नगर में मनाई गई दिन में राम नवमी रात में महा दीवाली
अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप
करैहापारा/रतनपुर।पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ घड़ी 22 जनवरी को धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर भी श्रीराम ज्योति से जगमगा उठा। ऐसे लग रहा था मानों त्रेतायुग में अपने आराध्य भगवान श्रीराम का आज हमने साक्षात सानिध्य प्राप्त किया है। हर घर हर गली में असंख्य दीप जलें।

रामनाम से आकाश गुंजायमान था।दिन में चारों ओर भजन कीर्तन मानस गायन एवं रात में दीपों की माला, तोरन बंदनवार से सारा वातावरण राम मय हो गया था।
पूरे देश की भांति धार्मिक नगरी रतनपुर में भी हर ओर प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा हो रही थी और इस सुखद घड़ी को प्राप्त कर अपने आपको धन्य समझ रहे थे।

चारों ओर भक्ति का वातावरण। बच्चे बूढ़े नौजवान सभी आनंद में विभोर भगवान का प्रसादी वितरण में लगे थे। नगर के सभी मंदिरों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था जहां सुबह से भजन कीर्तन मानस गायन के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम चल रहा था।

महामाया चौक में हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के द्वारा 11000 दीपो से भगवान श्रीराम का चित्र उकेरे गए थे , गिरजाबन हनुमान मंदिर में अभाविप द्वारा 1000 दीप प्रज्ज्वलित किये गये थे। पंडरीनाथ मंदिर में भी सुंदर कार्यक्रम आयोजित किए गए। करैहापारा , महामाया पारा मोहल्ले में श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। संपूर्ण नगर श्रीराम की भक्ति भाव में ओतप्रोत थे।
subscribe our YouTube channel

