Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने रैन बसेरे व अलाव स्थलों का किया निरीक्षण

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने रैन बसेरे व अलाव स्थलों का किया निरीक्षण

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

बहराइच 10 जनवरी 2026 दिन शनिवार। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर ठंड व शीतलहर के दृष्टिगत शुक्रवार को देर रात उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने नगर पंचायत रूपईडीहा व नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित स्थानों पर जलवाये जा रहे अलावों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय समस्त स्थानों पर अलाव जलते मिले। अधिशासी अधिकारी रुपईडीहा व नायब तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन चिन्हित स्थानों पर समय से अलाव जलवाये जायें ताकि किसी भी व्यक्ति को ठंड में किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने पाये। अलाव के निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की गई।

एसडीएम श्रीमती जौहरी ने बताया कि तहसील प्रशासन सभी ज़रूरतमन्दों के लिए 24 घंटे तत्पर है। तहसील प्रशासन द्वारा ऐसे प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं कि ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो और कोई भी ज़रूरतमन्द खुले आसमान के नीचे न सोये। एसडीएम ने ई.ओ. को निर्देश दिया कि रैन बसेरे का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकें।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text