Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

सीमा क्षेत्र की सरकारी भूमि एवं नो मेन्स लैन्ड से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु टास्क फोर्स गठित

सीमा क्षेत्र की सरकारी भूमि एवं नो मेन्स लैन्ड से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु टास्क फोर्स गठित

सूरज कुमार तिवारी

संवाददाता बहराइच

बहराइच 10 जनवरी 2026 दिन शनिवार। भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 0 से 15 कि.मी. में सरकारी भूमि एवं नो मेन्स लैन्ड पर अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 0 से 15 कि.मी. और नो मैन्स लैन्ड के बीच स्थित अवैध कब्जे को हटाये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा टास्क फोर्स गठन करते हुये अतिशीघ्र अवैध कब्जे हटाने एवं भारत-नेपाल सीमा के ज्वाइन्ट सर्वे हेतु सर्वे आफ इंडिया को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि टास्क फोर्स द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा हेतु प्रत्येक सप्ताह सभी सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाय।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग, बहराइच, कमॉडेन्ट 42वीं वाहिनी एस.एस.बी., कमॉडेन्ट 59वीं वाहिनी एस.एस.बी. नानपारा, उप जिलाधिकारी नानपारा, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा, पुलिस क्षेत्राधिकारी मोतीपुर एवं सहायक भूलेख अधिकारी मौजूद रहें।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Author Photo

सूरज तिवारी

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text