प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद का आगमन बहराइच में 08 जनवरी को
सूरज कुमार तिवारी
इसे भी पढ़ें (Read Also): मशाल रैली निकाल कर सौंपा गया ज्ञापन
संवाददाता बहराइच
बहराइच 07 जनवरी। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले रणवीर प्रसाद का 08 जनवरी 2026 को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव श्री प्रसाद पूर्वान्ह 11ः00 बजे जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सी.एम. डैश बोर्ड, अन्नपूर्णा भवनों के संचालन व निर्माण कार्य तथा धान खरीद कार्य की समीक्षा करेंगे तदोपरान्त निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रमुख सचिव श्री प्रसाद 09 जनवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे भरथापुर से विस्थापित किये जाने वाले परिवारों हेतु ग्राम पंचायत सेमरहना में चयनित स्थल तथा गौशाला व अन्य परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे। प्रमुख सचिव श्री प्रसाद अपरान्ह 04ः30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

