Breaking
Sat. Jan 10th, 2026

भाजपा मंडल की बैठक हुई आयोजित, एस आई आर म नए मतदाता को जोड़ने की हुई चर्चा

भाजपा मंडल की बैठक हुई आयोजित, एस आई आर म नए मतदाता को जोड़ने की हुई चर्चा

संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर

डीग – भाजपा मंडल जनूथर (डीग) के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल महामंत्री महेश उपमन ने की, जबकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल मुख्य अतिथि रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची (एसआईआर) में नए मतदाताओं को जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने मंडल में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बीरीसिंह चौधरी को मंडल महामंत्री, पप्पू फौजदार, गजराज सिंह और नीरज खटाना को मंडल उपाध्यक्ष तथा हरिओम सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बूथ मजबूत होगा तो पार्टी भी मजबूत होगी।” बैठक में नगर विधानसभा में हुए विकास कार्यों की भी सराहना की गई और कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Photo

मनमोहन गुप्ता

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text