मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में कराये निस्तारण
सूरज कुमार तिवारी
इसे भी पढ़ें (Read Also): स्वास्थ्य शिविर में प्राइमरी कक्षा के स्कूली बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
संवाददाता बहराइच
बहराइच 07 जनवरी 2026 दिन बुधवार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वाेच्च न्यायालय के तत्वाधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में दिनांक 01 जनवरी 2025 राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण कराया जाना है। उपरोक्त राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल आयोजन मीटिंग हाल सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में राजेश कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच की अध्यक्षता में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जनपद न्यायालय बहराइच के साथ बैठक आहूत की गयी।
बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश बहराइच, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच एवं अध्यक्ष, उपभोक्त प्रतितोष आयोग, बहराइच व समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। उक्त बैठक में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के द्वारा निर्देशित किया गया है कि वैवाहिक विवाद के मामलें, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउन्स के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा विवाद के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, सम्पत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामले, बेदखली से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण, उपभोक्ता फोरम के मामले एवं अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों को अधिकाधिक संख्या में चिन्हित कर उन्हें मध्यस्थता हेतु मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केन्द्र में संदर्भित किया जाए, जिससे कि सुलह समझौता केन्द्र में कार्यरत मध्यस्थ द्वारा पक्षकारों के मध्य सुलहवार्ता के माध्यम से उनके मामलों का निस्तारण कराया जा सके।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

