Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

Ratanpur news; छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू कुर्मी समाज ने महामाया मंदिर परिसर में किया प्रसाद वितरण

नवरात्रि षष्ठी पर लाखों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद, उप मुख्यमंत्री व वन मंत्री ने किए दर्शन

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप

रतनपुर। शारदीय नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर ऐतिहासिक नगरी रतनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध महामाया मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू कुर्मी समाज, बिलासपुर राज की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Shiv Mandir Lucknow; लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा

समाज द्वारा श्रद्धालुओं को केला, सेव एवं मंदिर में भक्तों द्वारा अर्पित श्रीफल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का यह कार्यक्रम रविवार को सुबह 11 बजे प्रारंभ होकर देर शाम तक निरंतर चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

लाखों भक्तों की उमड़ी भीड़

षष्ठी तिथि एवं रविवार होने के कारण मंदिर परिसर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से देर रात तक उमड़ती रही। भक्तों ने माता महामाया के दरबार में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स

जनप्रतिनिधियों ने किए दर्शन

इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने भी मंदिर पहुंचकर माता महामाया के दर्शन किए और प्रदेश की शांति एवं खुशहाली की कामना की।

समाज के पदाधिकारियों का विशेष योगदान

प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से –

इसे भी पढ़ें : श्रावस्ती जिले के पौराणिक इतिहास एवं भौगोलिक विस्तार तथा यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी

  • संरक्षक एवं मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी मनोहर चंदेल
  • समाज समिति के संयोजक आदित्य कश्यप
  • महासचिव डॉ. महेंद्र कश्यप
  • सचिव सूर्य प्रकाश कश्यप
  • नरेन्द्र चंद्राकर, सुकदेव कश्यप, अर्चना कश्यप, मणिकांत कश्यप
  • महिला संगठन की अध्यक्ष सीता अनिल कश्यप
  • अनिल चंदेल, किशन कश्यप, विजय वर्मा, रंजीत कश्यप, ज्ञानेन्द्र कश्यप, रमाशंकर कश्यप, देवी प्रसाद कश्यप, जय गहवई, किशोर कश्यप, संतोष कश्यप, स्मृति कश्यप, जीतू कश्यप, अशोक कश्यप, प्रमोद कश्यप का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।
Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text