राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
अतुल्य भारत चेतना
अखिल सुर्यवंशी
छिंदवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली जेल बगीचा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शिवाजी स्मारक तक पहुँची। इस अवसर पर लगभग 300 युवाओं ने राष्ट्रीय बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Shiv Mandir Lucknow; लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा
युवाओं ने भरी हुंकार
रैली के दौरान शहर की सड़कों पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वंदे मातरम् और भारत माता की जय जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान हो उठा। सदस्यता ग्रहण करते हुए युवाओं ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

प्रांत मंत्री ने युवाओं का किया आह्वान
अहिप प्रांत मंत्री शिव उसरेठे ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी समाज और राष्ट्र की रीढ़ है। युवाओं का संगठन से जुड़ना न केवल सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता और राष्ट्र की मजबूती के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र रक्षा के हर कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
नेतृत्व और उपस्थिति
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें –
इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स
- विभाग संगठन मंत्री गौरीशंकर भलावी
- जिला अध्यक्ष डॉ. अशोक सोनी
- जिला महामंत्री हरीश ठाकुर
- जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत
- RBD जिला अध्यक्ष मुकेश रघुवंशी
- जिला मंत्री करन रघुवंशी
- नगर अध्यक्ष विजय खंडारे
सहित शिवम ठाकरे, आकाश ठाकुर, गोलू वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, अक्कू यादव, विकाश मराठा, नकुल शिंदे, संदीप ठाकुर, राजा चंद्रवंशी, दुर्गेश भावरकर, राज पहाड़े आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर
रैली बनी सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक
रैली के समापन पर शिवाजी स्मारक परिसर देशभक्ति नारों से गूंज उठा। आयोजन को जिले में सांस्कृतिक जागरण और युवाओं की राष्ट्र सेवा भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

