Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

अनियंत्रित गन्ने लदी ट्राली की चपेट में आये दो सगे भाई सहित 5 घायल

By News Desk Apr 16, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में सगे भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के बदरौली बाजार में बाइक सवारों को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदौली निवासी बाइक चालक विनोद कुमार (24) और किशोरी लाल (40) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं राम गांव थाना क्षेत्र के नौतला गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि तीनों सगे भाई हैं। सोमवार रात निजी काम के बाद सभी वापस आ रहे थे।

Subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text