उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन देवी पाटन मण्डल के सभी जिलों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन मे करेगा चुनाव प्रचार
देवीपाटन मण्डल के सभी जनपदों मे जल्द गठित होगी कार्यकारिणी-मनोज सिंह
अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी
कैसरगंज/बहराइच। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन नव नियुक्त प्रदेश मंत्री मनोज सिंह का बहराइच जाते समय व्यपरियो ने भव्य स्वागत कर अंग वस्त्र भी भेट किया।

श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही देवी पाटन मण्डल के जनपद बहराइच समेत बलरामपुर श्रावस्ती व गोण्डा की कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को मजबूत किया जायेगा।उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा लोकसभा के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार मे उतर कर मतदाताओं से संपर्क साध कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याण योजनाओं को घर घर पहुंचाने का कार्य करेगी।

श्री सिंह ने बताया कि संघटन पूरे मण्डल के नगर व ब्लाक मे भी कार्यकारिणी गठित करने का खाका तैयार कर चुका है,बहुत जल्द ही उसकी घोषणा कर दी जायेगी।इसके लिए सभी जनपदों का दौरा भी करेगे।
subscribe aur YouTube channel
