अजौली स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, मुख्य अतिथि बनीं . नसीमा बेगम — बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार कर रही उत्कृष्ट कार्य
राजगढ़/पांवटा साहिब —
सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंधन, एस.एम.सी., स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्मत. नसीमा बेगम ने शिरकत की। वह एच.पी. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निदेशक, हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं।
उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में नसीमा बेगम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए-नए प्लान तैयार कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री भी शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच जीवन में सफलता का मूल आधार है।
कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों पर बच्चों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य, एस.एम.सी., स्टाफ और विद्यार्थियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें (Read Also): खाद की कमी का जायजा लेने सोसायटी पहुंची विधायक चातुरी नंद डीएपी की कमी पर जताई नाराजगी

