Breaking
Thu. Aug 21st, 2025

बक्शीपुरा में प्रेरणा संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By News Desk Mar 6, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी के पुण्यतिथि पर आज 4 मार्च को कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष तथा दाण्डी यात्री इन्द्र कुमार यादव के संयोजन में प्रियदर्शिनीपुरम् बक्शीपुरा में प्रेरणा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श रेलवे पार्क में वृक्षारोपण करके किया गया। उक्त अक्सर पर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि अर्जुन सिंह जी कई बार केन्द्रीय मंत्री, तथा मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल जैसे उच्च पदों पर रह कर देश व समाज के उत्थान व विकास में सक्रिय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वे एक धर्मनिरपेक्ष, राष्ट्रवादी नेता थे।

इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि अर्जुन सिंह जी राजनीति के महान संत थे। जिन्होने अपने संपूर्ण जीवन को राष्ट्रहित व मानवता के लिए समर्पित करके सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें लोग प्यार से दाऊ साहब कहकर पुकारते थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। मूलचन्द राव ने कहा कि अर्जुन सिंह कौमी एकता के प्रतीक थे। जिन्होंने आजीवन राजपरिवार से होने के वावजूद भी सादगी, ईमानदारी और त्याग का मिशाल बनकर हम सबको प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में रमेश चन्द्र मिश्र, सादात अहमद, राम नरेश यादव इशारत खान रवींद्र पासवान, एहसान वारिस विशुन पाल नंद कुमार रावत अनिमेष पाण्डेय उमेश तिवारी नसीम इदरीशी, अवधराज पासवान सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text