Breaking
Thu. Aug 21st, 2025

मथुरा रिफाइनरी में कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न

By News Desk Mar 1, 2024
Spread the love

मुकेश शर्मा बने महामंत्री, शैलेन्द्र शर्मा चुने गए अध्यक्ष

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

मथुरा। मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए हैं। शैलेंद्र शर्मा अध्यक्ष और मुकेश शर्मा महामंत्री चुने गए हैं, देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया है । मथुरा रिफाइनरी में हर वर्ष कर्मचारियों के नेतृत्व के लिए कर्मचारी संघ के चुनाव होते हैं। इस वर्ष यह चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हुए। वर्ष 2024-25 के लिए हुए चुनाव में 560 वोटों में से कुल 530 वोट पड़े। अध्यक्ष पद के दावेदार शैलेन्द्र शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी धर्मेन्द्र वर्मा को 24 वोटों से शिकस्त दी। महामंत्री पद मुकेश शर्मा ने अपने नाम किया। उन्होंने राम किशन को 12 मतों के अंतर से मात दी। शैलेंद्र शर्मा को 274 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 250 वोट मिले। कई बार अध्यक्ष चुने गए मुकेश शर्मा पहली बार महामंत्री के पद पर चयनित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र कुमार चुने गए, उन्होंने सुरजीत सिंह को हराया।

संयुक्त सचिव (औ. विवाद) के पद पर भरत दुबे चुने गए। श्री दुबे ने हरीश कुमार पहल को 100 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव (जन कल्याण) के लिए तुलसी राम उपाध्याय ने फतेह सिंह को 184 मतों से हराकर जीत दर्ज की। अरविंद कुमार ने दीपेन्द्र राठौर को हराकर कोषाध्यक्ष पद अपने नाम किया। सदस्यों के रूप में देवेंद्र कुमार, विवेक कुमार, चौधरी देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र गिरी , राजेश कुमार दीक्षित और अवनीश मिश्र चुने गए। वार्षिक कर्माचरी संघ के चुनाव में 11 सदस्यीय टीम में मुकेश शर्मा ग्रुप के 06 सदस्यों ने जीत दर्ज की। वहीं प्रतिद्वन्दि पार्टी के 05 ही सदस्य चुनाव जीत सके।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text