Breaking
Wed. Aug 20th, 2025

आरक्षित वन क्षेत्र में नेपाली शिकारी भरुआ बंदूक के साथ गिरफ्तार

By News Desk Mar 1, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

रुपईडीहा/बहराइच। मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि अब्दुल्लागंज रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में नेपाली शिकारी भरुआ बंदूक के साथ शिकार के उद्देश्य से घुसे है। मै अब्दुल्लागंज रेंज वन क्षेत्राधिकारी पंकज साहू अपने स्टाफ दिनेश पांडे वन दरोगा , सुरेश पासवान वन दरोगा, शंभू यादव वन दरोगा, मनोज तिवारी वन रक्षक, सुरेश वर्मा वनरक्षक , देव वर्मा वन रक्षक और रूपईडीहा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी श्री अतुल श्रीवास्तव और उनके स्टाफ विनय राणा डिप्टी रेंजर, अरशद खान वन दरोगा, अनंतराम वन दरोगा, हरिओम गौतम वन दरोगा , ब्रह्मदेव वन रक्षक के साथ संयुक्त रूप से अंदुल्लागंज रेंज के कक्ष संख्या 5 में गहन कांबिंग की। लगभग 2 घंटे बाद लगभग 10 शिकारी दिखाई दिए।

शिकारियों के साथ मुठभेड़ में 2 शिकारी को दबोचा गया, जिनके पास से शाही जानवर के कांटे ,1 अदद भरुआ बंदूक, 1 अदद खाबड़ बरामद हुई। शिकारियों के नाम क्रमश: वीरेंद्र पुत्र नन्हू 20 वर्ष, विरछा पुत्र इतवारी 22 वर्ष निवासी चौधरी पूर्वा थाना हिरमिनिया जिला बांके राष्ट्र नेपाल हैं। मुठभेड़ में वन विभाग के कर्मियों मनोज तिवारी वन रक्षक, सुरेश कुमार वन रक्षक को चोट आई जिसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। शिकारियों के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर माननीय न्यायालय हेतु रवाना किया गया।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text