Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

भाजपा ने किया ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

By News Desk Feb 26, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। भाजपा के तत्वावधान में ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन मंडल चित्तौरा के गांव सभा धरसँवा में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान गौ माता, ग्राम देवता कृषि संयंत्र और ट्रैक्टर एवं हल का पूजन किया गया। यात्रा के माध्यम से मजदूर, किसानों की आकांक्षाओं और सुझावों को प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प पत्र के लिए लेने का कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले के सभी सुझावों को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया जाएगा।

साथ ही ये भी कहा कि मोदी सरकार द्वारा लागू की गई इन कल्याणकारी योजनाओं के कारण किसान आत्मनिर्भर और समृद्ध हो रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम रूप कोरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रभान सिंह संचित मनीष दुबे अभिमन्यु सिंह अलकक्षेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष रुपईडीहा भीमसेन मिश्रा मनोज प्रजापति सहित गांव के प्रधान बी डी सी सहित गांव की सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text