Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

किसान आर पार के आंदोलन को तैयार, 23 को देश की प्रत्येक तहसील में होगा प्रदर्शन: अखिल संघर्षी

By News Desk Feb 19, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अवनीश कुमार

आपको सानुरोध अवगत कराना है कि रविवार दिनांक 18 फरवरी 2024 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा स्थित शहीद पार्क में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि संगठन के बैनर तले प्रस्तावित अग्रिम कार्यक्रमों को फिलहाल नजर अंदाज करते हुए एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून सहित किसानों की लंबित जन समस्याओं के समाधान को चल रहे देशव्यापी आंदोलन में अखिल भारतीय किसान यूनियन के क्रांतिकारी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए 24 घंटे तैयार रहना चाहिए साथ ही जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा

सर्वसम्मति से तय किया गया कि 23 फरवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे से एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में एम0 एस0 पी0 गारंटी कानून सहित लम्बित जन समस्याओं के समाधान हेतु भारत सरकार से पंजाब हरियाणा में चल रहे आंदोलन के समर्थन में देश की सभी तहसीलों में प्रदर्शन किया जाएगा उक्त प्रदर्शन में देश के सभी किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शरीक होकर उक्त आंदोलन को शक्ति प्रदान करने का काम करें साथ ही आंदोलन को निरंतर जारी रखने की रूपरेखा तय करते हुए तय किया गया कि संगठन के मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी जी के नेतृत्व में इक्कीस सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया गया जो संगठन के द्वारा अग्रिम आंदोलन को संचालित करने में अहम भूमिका निभाएगी साथ ही उपस्थित लोगों को अग्रिम आंदोलन सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई उपस्थित साथियों ने सामूहिक रूप से आर पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी, प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव, प्रदेश महासचिव अरविंद शाक्य, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश प्रचार मंत्री राजेश यादव, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा अड़ंगा प्रधान, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, डा अवनीश कुमार यादव, गीतम सिंह वर्मा, रणवीर सिंह लोधी, हरबंस सिंह राजपूत, सुखदेव सिंह, ताराचंद जाटव, रामनिवास लोधी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, दयानंद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text