Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा महोत्सव का हुआ आयोजन

By News Desk Jan 19, 2024
Spread the love

कार्यक्रम में मंत्री द्वय (मुख्य अतिथि मंत्री टंक राम वर्मा, मुख्य अभ्यगत के रूप में मंत्री ओपी चौधरी) हुए शामिल

मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु ने युवाओं से किया आह्वान, स्वामी विवेकानंद जी के जीवन शैली से आप सभी लें प्रेरणा

अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव

तिल्दा/नेवरा। जिला प्रशासन एवम् युवा कल्याण खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा महोत्सव का तिल्दा शहर के बीएनबीे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में टंक राम वर्मा जी कैबिनेट मंत्री युवा कल्याण विभाग एवं राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन कार्यक्रम की अध्यक्षता लेमिक्षा गुरु डहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल अग्रवाल जिला महामंत्री भाजपा रायपुर ग्रामीण, राम पंजवानी जिला कोषाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण, विकाश खुशवानी, उपाध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा, ईश्वर यदु भाजपा मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर, भगबली साहू, मंडल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण तिल्दा, गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श है वे बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं अध्यात्म के मार्ग पर चलते थे और लोगो को अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते थे स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को सही मार्गदर्शन करने के लिए सफलता के कई मार्ग प्रशस्त किए जिन्हें आज भी युवा अपने जीवन में अपनाकर सफलता की ओर अग्रसर होते हैं यदि आप स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपनाते हैं तो निश्चय ही आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था और पूरे विश्व में हमारे देश का विजय पताका फहराये थे उनका कहना था उठो जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अभ्यागत के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री युथ आइकन , ओ पी चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी, यह विश्व एक विशाल व्यायाम शाला है जहां हम खुद खुद को मजबूत बनाने के आते है स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि मेरे युवा पीढ़ी जो तुम सोचते हो तुम वही बन जाओगे इसलिए हमेशा अपने आप को हमेशा मुस्कुराते हुए अपने को मजबूत समझना चाहिए, मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु के कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन गौरव से भरा हुआ है हमें उनके जीवन शैली से प्रेरणा लेकर युवाओं के लिए नया आयाम स्थापित करना होगा युवा महोत्सव के दौरान शाला परिवार के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया विभिन्न देश भक्ति गीत के माध्यम से युवाओं को देश भक्ति के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम में स्कूल परिवार के साथ हजारों नगर वासियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text