अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी
बहराइच। 59वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा के सीमा चौकी घुमनाबारू, चितलहवा, मुर्तिहा, बलाईगाँव, लाम्बीफारेस्ट एवं लौकाही के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में कैलास चन्द रमोला कमांडेंट, 59वीं वाहिनी के नेतृत्व में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा एवं 26 जनवरी की संवेदनशीलता को मद्देनजर देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त संचालित कर सीमा पर आने जाने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की गई। मोटर साईकलों एवं वाहनों की जांच विशेष उपकरणों के माध्यम से किया गया।

उपरोक्त प्रचालन गतिविधियों में 59 वाहिनी के तरफ से अशोक कुमार कुंडू, सहायक कमांडेंट, श्री टी. स्टोब्दन, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक
सहायक सुग्रीव प्रसाद, निरीक्षक सहायक राज किशोर सिंह एवं निरीक्षक सहायक मदन लाल, स्थानीय प्रशासन के तरफ से उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय मुख्य आरक्षी राज नारायण कनौजिया, मुख्य आरक्षी गो. आदिल वन विभाग पुलिस के तरफ से उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाठक एवं एपीएफ नेपाल के तरफ से निरीक्षक बेत बहादुर खडका, निरीक्षक मुकुन,मुख्य आरक्षी नन्द बहादुर शिजोली, गुख्य आरक्षी सूर्य बहादुर कार्की, सहायक गुख्य आरक्षी चेत मान परिहार, सहायक गुख्य आरक्षी दीपेन्द्र कुमार बरायात, सहायक गुख्य आरक्षी गोपाल परिहार, गुख्य आरक्षी विपुल क्षेत्री, गुख्य आरक्षी राणा रावत आरक्षी केशव नेगी सम्मलित हुए।
subscribe our YouTube channel


