ग्राम प्रधान ने मंदिर का कराया कायाकल्प
अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी
बहराइच। फखरपुर ब्लॉक के कोठंवल कला में स्थित बाबा कुट्टी मेला स्थान पर ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में चल रहे मंदिर के कायाकल्प के पश्चात गुरुवार को पंडितो ने वैदिक मंत्रोंचार के साथ मां दुर्गा जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना कराइ गई। तद्पश्चात हवन पूजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

ग्राम प्रधान प्रतनिधि वृजेन्द्र सिंह व पिंटू सिंह द्वारा अखण्ड रामायण व भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे दूर दराज से आए भक्तो ने कुट्टी मेला स्थान पर पहुच कर प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाओ के लिए अरदास लगाई। कीर्तन भजन कर लोगो ने आशीर्वाद लिया। कई वर्षों से अधूरे पड़े मन्दिर की कायाकल्प पर ग्राम प्रधान ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह की लोगों ने जमकर सराहना की। इस मौके पर मुख्य अतिथि
ब्लॉक प्रमुख सन्दीप सिंह विसेन, कैसरगंज ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सुखद राज सिंह, अश्वनी सिंह, सम्भु लाल साहू, डॉ कुलदीप सिंह, स्यामसुन्दर, जमादार सिंह, परलेमिल, अनिल यादव , आलोक सिंह थाना प्रभारी अनुज त्रिपाठी,अभिषेख शुक्ला, पुजारी बाबा कन्हैया लाल, दुर्गा बक्स सिंह, स्यामनाथ सिंह अवध नरेश सिंह पुल्लु, कोइली, सुकई, समाई, पप्पू सिंह, राकेस वर्मा, मुकेस गौतम, हुकुम सिंह, कप्तान सिंह, मिथुन सिंह आदि मौजूद रहे।
subscribe our YouTube channel


