Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

ज्ञानपुर सीओ प्रभात राय ने पेश की मानवता की मिशाल, तोता के लिए बने ‘देवदूत’

By News Desk Jan 11, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
गुफरान खान

भदोही। भले ही लोग पुलिस के लोगों को लेकर एक अलग नजरिया रखते है कि पुलिस के लोग सख्त होते है और बहुत लोग है कि वर्दी में पुलिस को देखकर खौफ भी खाते है। बेशक पुलिस के लोग कानून व्यवस्था को सही बनाये रखने के लिए सख्ती भी करते है जो कही न कही समाज के हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। लेकिन पुलिस के लोग हर समय सख्त रहते है ऐसा कुछ नही है। पुलिस के लोग भी एक आम इंसान की तरह ही होते है लेकिन ड्यूटी के कारण अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सख्ती भी करते है। लेकिन पुलिस के लोगों में भी मानवीय मूल्यों की परख और मानवता होती है जो कही न कही आये दिन देखने को मिलती है।

एक ऐसा ही नजारा शनिवार को कालीन नगरी भदोही में ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर सिंहपुर नहर के पास देखने को मिला जहां पर दोपहर में करीब तीन बजे ज्ञानपुर के सीओ प्रभात राय गोपीगंज अपने वाहन से जा रहे थे कि एक तोता किसी वाहन के चपेट में आने से गिर गया। और यह नजारा सीओ प्रभात राय ने देखा। और देखते ही सीओ ने अपनी गाड़ी को कुछ दूरी पीछे कराकर गाड़ी से नीचे उतर गये। और इसी बीच एक साइकिल सवार शख्स ने तोता का उठा लिया और अपने घर ले जाने की बात कहने लगा। सीओ उस शख्स के पास जाकर पूछा कि तोता का क्या करोगे तो उसने कहां पिंजरे में रखकर पालेंगे। सीओ ने उस शख्स से यह कहते हुए तोता ले लिया कि किसी भी जीव को कैद करके रखना पाप है। इसे स्वतंत्र रखना चाहिए। शख्स तोता देकर चला गया।

सीओ प्रभात राय ने तोते को लेकर सहलाते रहे और कई बार उसे उड़ाने का प्रयास किये लेकिन तोता सही से उड़ नही पा रहा था। लेकिन कुछ देर तक उसे सहलाते रहने पर जब सीओ ने तोता को उडाया तो वह उड़ गया। साथ में पास के पेड़ पर बैठे अन्य तोते भी उस तोता के साथ उड़ गये। तोता के उड़ जाने पर सीओ प्रभात राय काफी खुश दिखे। इस नजारा को जितने लोगों ने देखा वह सीओ की प्रशंसा करते देखा गया। सच में सीओ तोता के लिए देवदूत बनकर आ गये नही तो कोई उसे पकड़कर पिंजरे में ही रख लेता।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text