Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

कांग्रेसजनों के बीच शाल भेंटकर सम्मानित हुए धनंजय राय

By News Desk Jan 11, 2024
Spread the love

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने धनंजय राय का किया स्वागत

अतुल्य भारत चेतना
गुफरान खान

भदोही। कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने 24 आवर्स टुडे न्यूज़ नेशनल टी वी चैनल के उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ धनंजय राय को ज्ञानपुर गांधी पार्क में समस्त कांग्रेसजनों के बीच शाल भेंटकर सम्मानित किया और कहा कि पार्टी के जिस मुकाम पर हूं वह पत्रकार बंधुओ की देन है। हमारे पार्टी का हर समाचार को प्रमुखता देना तथा आगे लाने में ब्यूरो चीफ धनंजय राय जी का शुरू से ही बड़ा ही योगदान रहा है। मैं जो भी अपने स्तर से पत्रकार बंधुओ के लिए कर पाऊं वह कम है। पत्रकार निष्पक्षता से कांग्रेस पार्टी को आगे लाने में सहयोग किए हैं वह पार्टी के लिए गौरव की बात है।


जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे कहा कि पत्रकार ही सूचना देकर हमें अगला कदम तय करने में हमारी सहायता करते हैं। इसी तरह हम अपने पास-पड़ोस, शहर, राज्य और देश-दुनिया के बारे में इन्हीं पत्रकारों के माध्यम से जानकारी मिलता हैं। हमारे दैनिक जीवन के साथ-साथ पूरे समाज को प्रभावित करती हैं। आज देश-दुनिया में जो कुछ हो रहा है, उसकी अधिकांश जानकारी हमें पत्रकार बंधुओ के लेखनी समाचार माध्यमों से ही मिलती है। हमारे प्रत्यक्ष अनुभव से बाहर की दुनिया के बारे में हमें अधिकांश जानकारी समाचार माध्यमों द्वारा दिए जाने वाले समाचारों से ही मिलती है।
और कहा कि विभिन्न समाचार माध्यमों के ज़रिये दुनियाभर के समाचार हमारे घरों में पहुँचते हैं। समाचार संगठनों में काम करने वाले पत्रकार देश-दुनिया में घटने वाली घटनाओं को समाचार के रूप में परिवर्तित करके हम तक पहुँचाते हैं।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने सभी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच कहा आज जो कुछ भी हूं इन्हीं पत्रकारों की देन है और आगे भी रहेगा। पत्रकार वह आइना है जो सामाजिक चेतन के साथ समस्याओं को उजागर करते हैं। समन्वय एवं सामंजस्य से यही बड़ी से बड़ी समस्याओं का निस्तारण आसानी से किया जा सकता है।
वही धनंजय राय ब्यूरो ने अपने स्वागत के दौरान जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र कुमार दुबे राजन जी का धन्यवाद प्रगट किया और कहां की हमारी लेखनी हर दल के लिए एक बराबर रहेगा।

Subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text