अतुल्य भारत चेतना
हाकम सिंह रघुवंशी
विदिशा। सागर रोड पर स्थित महारानी अवंती बाई हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब विदिशा मेंन के पदाधिकारीयों का सम्मान किया। लायंस क्लब पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा स्कूल में कंबल बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसके संचालक लायन मेहताब सिंह नरवरिया है। सेवा एवं सामाजिक कार्यों में आप कभी पीछे नहीं रहते। आपने कंबल प्राप्त करने के लिए जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं बेबस लोगों को चिन्हित किया। लायंस क्लब विदिशा मेंन के पदाधिकारीयों द्वारा उनको कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के पश्चात लायन मेहताब सिंह नरवरिया संचालक महारानी अवंती बाई हायर सेकेंडरी स्कूल ने अपनी संस्था में पधारे लायंस क्लब के एक्टिविटी चेयरपर्सन एवं एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ सराफ प्रिंस, क्लब सचिव लायन शाश्वत शर्मा, रीजन पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एवं मीडया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी आदि का शाल ,श्रीफल,फूल माला एवं मोमेंटो के साथ सभी का स्वागत सम्मान किया। एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने संचालक लायन मेहताब सिंह नरवरिया, उनके स्टाफ एवं संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। क्लब की ओर से सचिव लायन शाश्वत शर्मा ने संस्था का आभार माना।
subscribe our YouTube channel


