बाबा के दीवाने, हारे का सहारा के भजनों में खूब झूमें मस्ती में
अतुल्य भारत चेतना
अशोक कुमार सोनी
बहराइच। नगर पंचायत कैसरगंज में हारे का सहारा श्याम हमारा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया निशान यात्रा में हजारों की संख्या में पुरुष महिला,व्यापारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम स्थल गुड मंडी से लगभग 300 निशान लेकर भक्तों ने तहसील परिसर होकर हनुमान मंदिर व हनुमान मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक भक्ति गीत से सराबोर होकर झूमते रहे कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।

कार्यक्रम आयोजक अरविंद यज्ञसैनी ,सुनील , अनिल कुमार सोनी नानबच्चा , अनिल कुमार सोनी अन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार पूर्व प्रधान कौशल चौधरी, मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह उमा प्रताप सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
subscribe our YouTube channel
