अतुल्य भारत चेतनाकुलभुषण गोयल मोगा। मां चिंतपूर्णी लंगर सेवा परिवार मोगामां चिंतपूर्णी लंगर सेवा परिवार मोगा की ओर से 26वीं बस यात्रा शनिवार को गीता भवन चौक से रवाना हुई। उक्त बस यात्रा को पार्षद भारत गुप्ता, समाजसेवी रिशु अग्रवाल, मनजीत मान, आम आदमी पार्टी के सिटी अध्यक्ष संजय शर्मा, जोगिंदर शर्मा तथा प्रवीण सच्चर ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

मां चिंतपूर्णी लंगर सेवा के सेवादार सतीश गर्ग ने बताया कि बस में जाने वाले श्रद्धालुओं को मथुरा, वृंदावन, गोकुल, नंदगांव, बरसाना, बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, वैष्णो देवी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि, यमुना विहार, रमणरेती के दर्शन करवा कर 26 दिसंबर को वापस मोगा पहुंचेंगे। इस अवसर पर बस यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए माहौल को गुंजायमान किया गया।
