Breaking
Fri. Jul 25th, 2025

धर्म सेना द्वारा 101 परिवारों का गायत्री मंत्र जाप कर पैर धोकर घर वापसी 41 समाज प्रमुखों का सम्मान:-

By News Desk Dec 26, 2023
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना

शिवशंकर जायसवाल

कटघोरा/कोरबा। जिला धर्म सेना के बैनर तले कोरबा जिले के 101 परिवारों को घर वापसी कराया गया। जो कि किसी कारण अन्य धर्म अपना लिए थे। घर वापसी करते समय गायत्री मंत्र उच्चारण करवाया गया साथ ही प्रबल जूदेव सिंह द्वारा 101 परिवारों को पैर धोकर, सभी को हनुमान चालीसा, गमछा, कंबल देकर घर वापसी कराया गया।प्रबल जूदेव सिंह ने कहा की पहले हम क्या थे? अब क्या हो गए? क्या-क्या होंगे? इस पर विचार करे। हमारे देश की संस्कृति हजारों साल पुरानी है। इस दुनिया को क्या क्या नहीं दिए। अभी भी दे रहे है। एक समय था उत्तर से दक्षिण,पूर्व से पश्चिम तक पूरे हिंदू फैले हुए थे। अखंड भारत था। जहा हिंदू घाटी वहा भारत घटा है।

घर वापसी का मुख्य कारण, हिंदू होगा वही मंदिर बनाएगा। भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सनातनी को मजबूत करना होगा। मेरे पिता जी लाखो लोगो को घर वापसी कराया । उसी को पूरा कर रहा हो। बोलते बोलते आंख में आसू आ गए। लोगों द्वारा यह भी बोला गया कि आप राजा होकर लोगों का पैर धो रहे हैं ,परंतु हमारे कहना है कि हम हिंदुओं की रक्षक है। रक्षा करेंगे जो हिंदुओं को नुकसान पहुंचाएगा उनका हम सर्वनाश कर देंगे। अतिथि के रूप में देवेंद्र पांडे,रामदयाल उईके, कौशलेंद्र सिंह, राम आश्रय पांडे, विष्णु, पटेल, आत्म पटेल, सुरेंद्र बहादुर, पवन अग्रवाल उपस्थित रहे और उद्बोधन दिए। कोरबा जिले के 41 समाज प्रमुखों, स्वयं सेवी संगठन प्रमुखों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पवन गर्ग, बजरंग पटेल, नरेश राजपूत, साकेत शर्मा, राधेश्याम, ज्योति प्रकाश जायसवाल, नवीन, घनश्याम राठौर, राजा कुशवाहा, प्रकाश शर्मा, एस एस जायसवाल सहित राम सेवा समिति का भी विशेष सहयोग रहा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text