Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

मध्य प्रदेश: माधवगढ़ क्षेत्र में चोरी की नीयत से घुसे अज्ञात चोरों ने घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला किया

अतुल्य भारत चेतना(मृत्युंजय मिश्रा)

सतना ।



सतना मध्यप्रदेश ,माधवगढ़ क्षेत्र में चोरी की नीयत से घुसे अज्ञात चोरों ने घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना सुबह तड़के करीब 4:00 बजे की बताई जा रही है।

हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए बिरला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सवाल यह है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए?

रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कहां चूक गई?

पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Author Photo

न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text