Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ पुलिस : वर्ष 2025 में नवाचार, सख्त कानून-व्यवस्था एवं जनविश्वास का सशक्त मॉडल

अतुल्य भारत चेतना (मोहम्मद ख़्वाजा)

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की सख्त रणनीति का असर:-वर्ष 2025 में हत्या में 24%, दहेज प्रताड़ना में 50% और संपत्ति अपराधों में 37% की बड़ी गिरावट

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश।

वर्ष 2025 टीकमगढ़ पुलिस के लिए उल्लेखनीय उपलब्धियों, नवाचार आधारित पुलिसिंग एवं प्रभावी अपराध नियंत्रण का वर्ष रहा। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, महिला एवं बाल सुरक्षा, जनसेवा, पारदर्शिता तथा जवाबदेह पुलिसिंग को नई दिशा देने हेतु किए गए समस्त कार्य पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल मार्गदर्शन, सतत मॉनिटरिंग एवं स्पष्ट निर्देशन का प्रतिफल हैं।नवाचार आधारित पुलिसिंग मॉडल “नव पहल”टीकमगढ़ जिले में महिला अपराध (छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा) एक गंभीर सामाजिक चुनौती रही है। इन अपराधों के मूल कारणों—जागरूकता की कमी, पारिवारिक तनाव, असामाजिक तत्वों की भूमिका, तकनीक का दुरुपयोग तथा आत्मरक्षा एवं कानूनी जानकारी के अभाव—को दृष्टिगत रखते हुए टीकमगढ़ पुलिस द्वारा “नव पहल” नामक एक समग्र नवाचार आधारित पुलिसिंग मॉडल विकसित किया गया।

यह मॉडल महिला सुरक्षा को जीवन-चक्र आधारित दृष्टिकोण (गर्भावस्था से वृद्धावस्था तक) में कवर करता है, जो जिले में अपनी तरह का पहला प्रयोग है।(A) जीवन-चक्र आधारित पाँच नवाचार।NEED (नीड) – कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम ।गतिविधियाँ :* आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता एवं सोनोग्राफी सेंटरों से समन्वय संदिग्ध क्लीनिकों की नियमित जांच परिवारों को कानूनी एवं सामाजिक परामर्श।परिणाम : भ्रूण हत्या के मामलों में42.85% की कमी. PARI (परी) – बालिकाओं को लैंगिक शोषण से सुरक्षा।गतिविधियाँ :स्कूलों/आंगनबाड़ियों में Good Touch–Bad Touch प्रशिक्षण स्कूल स्टाफ का चरित्र सत्यापन CCTV इंस्टॉलेशन हेतु प्रेरणा हेल्पलाइन 1090, 1098, 112 की जानकारी 55,580 बच्चियों को जागरूक किया गया। BHAROSA (भरोसा) – किशोरियों एवं युवतियों की सुरक्षा गतिविधियाँ : करियर मार्गदर्शन, कानूनी जानकारी एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोचिंग सेंटर, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग

MP e-COP ऐप के माध्यम से सुरक्षा7,180 किशोरियाँ एवं युवतियाँ लाभान्वित SAHAARA (सहारा) – घरेलू हिंसा रोकथाम ।गतिविधियाँ : महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग त्वरित सहायता हेतु मोबाइल संपर्क सामूहिक विवाह एवं आर्थिक सहयोग192 महिलाओं को सहायता 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह AASRA (आसरा) – वृद्ध, असहाय एवं विक्षिप्त महिलाओं की सहायता। वृद्ध एवं असहाय महिलाओं को सहायता (B) नव पहल से जुड़े तीन सहायक अभियान।परिवार जोड़ो अभियान 6-स्तरीय काउंसलिंग प्रणाली* संवाद, समन्वय एवं निरंतर परामर्श परिणाम :76 परिवार टूटने से बचे दहेज प्रताड़ना में 54.12% की कमी।मजनू अभियान स्कूल, कॉलेज, पार्क व सार्वजनिक स्थलों पर सख्त कार्रवाई असामाजिक तत्वों पर निगरानी 691 युवक/युवतियों एवं अभिभावकों को समझाइश।परिणाम : छेड़छाड़ अपराधों में 21.3% की कमी हेल्पलाइन एवं टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा 112, 1090, 1098 पर त्वरित रिस्पॉन्स सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क रूट-आधारित महिला पेट्रोलिंग।महिला अपराधों में सकारात्मक परिवर्तन।(2024–25) शीलभंग : 75 ➝ 59 (21.33% कमी) दहेज हत्या : 6 ➝ 5 (21.6% कमी) दहेज प्रताड़ना : 95 ➝ 47 (50.5% कमी) भ्रूण हत्या : 74 (42.8% कमी) औसतन 33% की गिरावट, जो नवाचार आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता को दर्शाती है।जघन्य एवं सनसनीखेज वारदातों में त्वरित निराकरण।अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश (04.03.2025, थाना जतारा) 03 बीघा भूमि, 4100 किग्रा अफीम, कीमत लगभग ₹2 करोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण अंधे हत्याकांड का खुलासा (06–08.07.2025, थाना चंदेरा) तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों से आरोपी गिरफ्तार हथियार एवं साक्ष्य जब्त गुम मोबाइल बरामदगी (2025) 582 मोबाइल, कीमत ₹72 लाख, वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए। सीएम हेल्पलाइन में ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में—जिला एवं प्रदेश स्तर पर लगातार 04 बार प्रथम स्थान

थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों की निर्णायक भूमिका जनसंतुष्टि एवं पुलिस–जन विश्वास में वृद्धि ।मुस्कान अभियानवर्ष 2025 में—223 नाबालिग बालक-बालिकाओं को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से खोजकर सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द किया गया।आईएसओ प्रमाणन जिले के 14 पुलिस थानों को कार्यप्रणाली व सेवा गुणवत्ता के आधार पर आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।सम्पत्ति संबंधी अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट 2024 : 258 प्रकरण 2025 : 162 प्रकरण 96 प्रकरणों की कमी (37.20%) मशरूका बरामदगी 2024 : 48.58% 2025।67.80%19.22% की वृद्धि अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश

अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु जिला स्तरीय अभियान चलाए गए जिसमें वर्ष 2025 में 1360 आरोपियों के विरुद्ध 1309 प्रकरण पंजीबध कर 13371 लीटर अवैध शराब कीमती ₹4757276 की जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई ।अवैध शस्त्र*-वर्ष 2025 में अवैध हथियार के निर्माण,विक्रय पर प्रतिबंध लगाने हेतु मुखबिर तंत्र की मदद से प्रभावी कार्रवाई करते हुए 47 आरोपियों के विरुद्ध 46 मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 23 आग्नेय,24 धारदार हथियार जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई ।अवैध मादक पदार्थ-अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय एवं निर्माण पर वर्ष 2025 में संयुक्त करवाई कर 18 प्रकरण में 20 आरोपियों (2 अफीम के विरुद्ध,16 गांजा) के विरुद्ध मामले पंजीबध कर ₹20456420 की अफीम,गांजा जप्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई ।प्रतिबंधात्मक कार्रवाई- पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अवैधानिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 11648 व्यक्तियों को प्रतिबंधात्मक आदेश से प्रतिबंधित किया गया है ।वर्ष 2025 में गंभीर अपराध में ऐतिहासिक कमी*:-पुलिस की प्रभावी कार्रवाई एवं सतत निगरानी के चलते वर्ष 2025 में गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, जिसकी तुलना वर्ष 2024 से इस प्रकार है — हत्या के प्रकरण वर्ष 2024 : 21 वर्ष 2025 : 16 05 प्रकरण की कमी हत्या के प्रयास वर्ष 2024 : 14 वर्ष 2025 : 08 06 प्रकरण की कमी लूट के प्रकरण वर्ष 2024 : 09 वर्ष 2025 : 07 02 प्रकरण की कमी गृह भेदन के प्रकरण वर्ष 2024 : 76 वर्ष 2025 : 66 10 प्रकरण की कमी नवाचार, तकनीक, सख्त कानून-व्यवस्था, संवेदनशीलता एवं जनसहभागिता के समन्वय से टीकमगढ़ पुलिस ने वर्ष 2025 में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन का एक अनुकरणीय मॉडल स्थापित किया है। यह सभी उपलब्धियाँ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग एवं समर्पित पुलिस टीम की मेहनत का परिणाम हैं।

Author Photo

न्यूज डेस्क मध्य प्रदेश

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text