Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

अटल जी की 101वीं जयंती पर नगर निगम काशीपुर में जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ

काशीपुर – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर काशीपुर नगर निगम प्रांगण में उनके जीवन और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन काशीपुर के मेयर दीपक वाली जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे ऐसे राष्ट्रनायक थे, जिनमें कुशल प्रशासक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था।

मेयर दीपक वाली जी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी। उनके विचार, सिद्धांत और मूल्य आज भी देशवासियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से अटल जी के राजनीतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा जी, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक जी, जिला महामंत्री अमित सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट जी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राजेंद्र सैनी जी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस जी, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल जी, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी जी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद पुष्कर बिष्ट जी, प्रिंस बाली जी, अशोक सैनी जी, सुरेश सैनी जी, अनूप सिंह जी, दीपा पाठक जी, वैशाली गुप्ता जी, अनीता कंबोज जी, बीना नेगी जी, सीमा सागर जी, अब्दुल कादिर जी, शाह आलम जी, अभिषेक वर्धन जी, संजय शर्मा जी, अनिल कुमार जी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की।

प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षणों, उनके विचारों, भाषणों और राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों को चित्रों और जानकारी के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके विचारों से प्रेरणा लेना रहा।

Author Photo

उपेन्द्र सिंह

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text