भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): थाना ईसानगर के फूलपुर में बिना लाइसेंस खाद–बीज बिक्री का भंडाफोड़, जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कामां – डीग जिले के कस्बा कामां स्थित विधायक कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी के नेतृत्व में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का प्रेरणास्रोत रहा है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सैनी के द्वारा अटल जी के सिद्धांतों पर चलने का आहान किया और सभी ने अपने-अपने विचार रखें जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष बिल्लू गोयल, गोपाल जाटव, डॉक्टर हजारीलाल आर्य, रमेश मंगल ,लक्ष्मण प्रसाद, डालचंद गुप्ता ,ओम प्रकाश जाटव, बिल्टू शर्मा, हरि साहू घनश्याम टेलर ,रविंद्र तरगोत्रा, राजपाल यादव, अजय शर्मा ,दीपक गर्ग, अमित मीणा, पप्पू राम धोबी , भारतभूषण शर्मा साहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

