रिपोर्टरः शहजाद वेग | अतुल्य भारत चेतना
टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)। जल संचय अभियान के तहत बल्देवगढ़ विकासखंड में नवांकुर संस्था एवं आदर्श ह्यूमन रूलर डेवलपमेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में करमासन घाट पर बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 180 बोरियों का उपयोग कर अस्थायी चेक डैम का निर्माण किया गया, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य कुंवर छत्रपाल सिंह (छोटू राजा) ने की। भाजपा जिला महामंत्री एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूरन लोधी, जिनेंद्र घुवारा, हरचरण राय, मुखिया सरपंच, सचिव तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें (Read Also): सुशासन सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व कमिश्नर वासनिकर
ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों में भेलसी समिति के अध्यक्ष हरिशंकर सेन शामिल थे। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री ललित शर्मा, परामर्शदाता द्वारका प्रसाद तिवारी, महेंद्र दीक्षित, प्रमोद चढार, अनुपम तिवारी तथा छात्र श्रेयस जैन सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज राजपूत ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद को आश्वासन देते हुए कहा कि जहां भी परिषद का कार्यक्रम होगा, वे समय निकालकर जरूर उपस्थित रहेंगी। उन्होंने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुंवर छत्रपाल सिंह (छोटू राजा) ने कहा कि बल्देवगढ़ विकासखंड में जन अभियान परिषद ललित शर्मा के मार्गदर्शन में सराहनीय कार्य कर रही है। इस तरह की पहल से क्षेत्र में जल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।
विकासखंड समन्वयक ललित शर्मा ने जल संचय अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बोरी बंधान जैसी सरल एवं प्रभावी तकनीक से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण कैसे संभव है, इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन द्वारका प्रसाद तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन भी किया गया।
यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जल संचय एवं संवर्धन प्रयासों का हिस्सा है, जो प्रदेश भर में जन भागीदारी से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में कार्यरत है।

