Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम अंतर्गत शक्ति दिवस का हुआ आयोजन एनीमिया संबंधी जागरूकता स्क्रीनिंग हीमोग्लोबिन की जांच व आयरन टैबलेट्स का वितरण संबंधी गतिविधियां आयोजित

 

जैसलमेर।(सी आर देवपाल जैसलमेर)। एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों किशोर किशोरियों प्रजनन उम्र की महिलाओं गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओ में एनीमिया की दर को कम करने के लिए मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजन किया गया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजित किया गया डॉ पालीवाल ने बताया कि शक्ति दिवस पर एनीमिया स्क्रीनिंग हीमोग्लोबिन की जांच व एनीमिया का उपचार आयरन टैबलेट का वितरण एनीमिया संबंधी जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन हेतु गतिविधियों का आयोजन चिकित्सा संस्थानों पर किया गया                                                                  

टोबैको फ्री यूथ कैंपेन के बारे में दी जानकारी डॉ पालीवाल ने बताया कि शक्ति दिवस पर विभागीय कार्मिकों द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कार्मिकों ने तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया तथा उपस्थित लोगों को तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित कर जागरूकता के कार्य को गति प्रदान की गई

Author Photo

सी आर जैसलमेर

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text