Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Chhattisgarah news; आप सभी का आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: जगनीक यादव

झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव

रायपुर। झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास पर शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी हजारों कार्यकर्ताओं, समाज के प्रमुख लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसे भी पढ़ें : श्रावस्ती जिले के पौराणिक इतिहास एवं भौगोलिक विस्तार तथा यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी

इसे भी पढ़ें (Read Also): कब तक बटेंगे हम ?

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने केक काटकर दी बधाई

प्रदेश के यशस्वी शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने निज निवास पर जगनीक यादव को केक काटकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा, “आप एक मूल्यवान समाजसेवी हैं। आपके सहयोग और उपलब्धियों के लिए हम कृतज्ञ हैं। आशा है आप निरंतर समाज सेवा में इसी उत्साह से लगे रहेंगे। आने वाला वर्ष आपके लिए खुशियों और नई उपलब्धियों से भरा हो।”

इसे भी पढ़ें : Shiv Mandir Lucknow; लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा

जगनीक यादव ने सभी को दिल से किया धन्यवाद

जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए जगनीक यादव ने भावुक होकर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आप सभी का आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का तहे-दिल से शुक्रिया! आपके प्यार और समर्थन ने मेरे दिन को और भी उज्ज्वल बना दिया। यह प्रेम सदैव ऐसे ही बना रहे।”

इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स

प्रमुख उपस्थितजन

  • जिला अध्यक्ष कांग्रेस ओबीसी: हीरा यादव
  • विक्की यादव
  • सुनील यादव
  • प्रदेश उपाध्यक्ष: भगत यादव
  • प्रदेश सचिव: मनोज यादव
  • प्रदेश अध्यक्ष नीति प्रकोष्ठ: राजू यादव सहित समाज के हजारों कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर

जगनीक यादव ने सभी से मिले स्नेहियम आशीर्वाद को जीवन भर संजोकर रखने और समाज सेवा में और अधिक समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text