बैंक से जुड़ी समस्या का त्वरित निस्तारण होने पर महिला ने जताया आभार
अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी
कैराना। मिशन शक्ति केंद्र एक बार फिर महिला की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सहारा बना। शनिवार को गांव मामौर निवासी एक महिला बैंक से संबंधित परेशानी लेकर केंद्र पहुंची, जहां पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बैंक शाखा जाकर समस्या का समाधान कराया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): जेकेएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को लेकर हुई विशेष चर्चा
महिला ने रखी अपनी समस्या
गांव मामौर निवासी सुमितपाल की पत्नी काजल कोतवाली प्रांगण में स्थित मिशन शक्ति केंद्र पहुंची। महिला ने केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी को बताया कि वह कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से जुड़ी समस्या के कारण कई दिनों से परेशान चल रही है।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स
पुलिस टीम ने दिखाया तत्परता
प्रभारी निरीक्षक पिंकी गोस्वामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसआई चंद्रशेखर व अन्य पुलिसकर्मियों को महिला के साथ बैंक शाखा भेजा। पुलिस टीम ने शाखा प्रबंधक से वार्ता कर पीड़ित महिला की समस्या का समाधान मौके पर ही करा दिया।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर
महिला ने जताया आभार
समस्या का निवारण होने पर महिला ने मिशन शक्ति केंद्र व पुलिस टीम का आभार जताया। उसने कहा कि वह कई दिनों से बैंक चक्कर लगा रही थी, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा था। मिशन शक्ति केंद्र के हस्तक्षेप से उसे तुरंत राहत मिल गई।
इसे भी पढ़ें : Shiv Mandir Lucknow; लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा
प्रभारी निरीक्षक का बयान
प्रभारी निरीक्षक पिंकी गोस्वामी ने बताया कि केंद्र पर आई महिला की बैंक संबंधी शिकायत का पुलिस टीम की मदद से त्वरित निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र का उद्देश्य ही महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है।

