Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Chhindwara news; गगेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुई सनातन सप्तमी पूजा

महिलाओं ने संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

अतुल्य भारत चेतना
अखिल सुर्यवंशी

छिंदवाड़ा। वार्ड क्रमांक 26, खिरका मोहल्ला (बड़े हनुमान मंदिर के पीछे) स्थित श्री गगेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सनातन सप्तमी व्रत संपन्न किया। कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।

इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स

संतान के मंगलमय जीवन हेतु व्रत

पूजा-अर्चना में सम्मिलित महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत रखा। पूजन के बाद भगवान भोलेनाथ की महा आरती संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

परंपराओं का निर्वहन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने परंपरा अनुसार एक-दूसरे को चूड़ियाँ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। वहीं पूजन का प्रसाद कन्या बच्चियों को अर्पित किया गया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इसे भी पढ़ें : श्रावस्ती जिले के पौराणिक इतिहास एवं भौगोलिक विस्तार तथा यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी

महिलाओं की सक्रिय सहभागिता

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। इनमें प्रमुख रूप से –
श्रीमती लक्ष्मी जघेला, साध्या जघेला, शीला जघेला, ज्योति असराठी, साधना असराठी, रामराती असराठी, आरती सोनी, पूजा कुशवाहा, साधना रघुवंशी, तारा रघुवंशी, साक्षी असराठी, रिया असराठी, नित्या असराठी, काव्या असराठी सहित अन्य महिलाओं ने शामिल होकर अपने बच्चों के मंगलमय भविष्य और पारिवारिक सुख-शांति की प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर

भक्ति और आस्था का वातावरण

पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजते माहौल में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text