Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

केन्द्रीय विद्यालय में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर


नवाचार से होगा शिक्षकों की क्षमता का विस्तार : प्राचार्य

मथुरा। कान्हा की नगरी में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, आगरा संभाग के द्वारा इन दिनों शिक्षकों को दी जाने वाली गणित की नई गणितीय तकनीकी के लिए तीन दिवसीय
“क्षमता निर्माण कार्यशाला” का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर में किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, आगरा संभाग के सभी विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यशाला के माध्यम से नई गणितीय तकनीकी के साथ-साथ नवाचार के माध्यम से क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं। विद्यालय में आयोजित हुई तीन दिवसीय गणित शिक्षकों की कार्यशाला का शुभारंभ गुरूवार के दिन केन्द्रीय विद्यालय मथुरा कैंट के प्राचार्य सुनील कुमार व केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर के प्राचार्य एवं कार्यशाला निदेशक, संजय कुमार शर्मा सहित कार्यशाला की सहायक निदेशक शिखा सक्सेना, केन्द्रीय विद्यालय झाँसी ने माँ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि सुनील कुमार एवं कार्यशाला के निदेशक संजय कुमार शर्मा ने कहा कि गणित शिक्षकों के लिए आयोजित की गई “क्षमता निर्माण कार्यशाला” बहुत ही उपयोगी साबित होगी। कार्यशाला में शिक्षक काफी कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित रहते हैं, जो शिक्षकों के माध्यम से छात्रों के हितों में लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गणित शिक्षक होने के नाते गणित की नई तकनीकियों से क्षमताओं का विस्तार भी किया जा सकेगा। गणित कार्यशाला से पूर्व भी विद्यालय में तीन दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें केन्द्रीय विद्यालय संगठन, आगरा संभाग के शिक्षकों ने विज्ञान कार्यशाला में भाग लिया था। केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर टाउनशिप में गणित शिक्षकों के लिए आयोजित हुई तीन दिवसीय कार्यशाला के विषय में जानकारी देते हुए केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बाइट:- संजय कुमार शर्मा (प्राचार्य: केन्द्रीय विद्यालय, रिफाइनरी नगर)

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text