Breaking
Sat. Jul 26th, 2025

भाजपा का कटघोरा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न

By News Desk Apr 8, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल/सत्यम जायसवाल

कोरबा/कटघोरा। दिनांक 6 अप्रैल दिन शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कोरबा से लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय,लखन लाल देवांगन (श्रम उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री) कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल,पूर्व मंत्री टंकराम वर्मा,पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कवर,पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व विधायक सावला राम डहारे दुर्ग, राजीव सिंह,राजकुमार अग्रवाल,जोगेश लांबा,देवेंद्र पांडे ,ज्योजिनंद दुबे,एवं अन्य नेता मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान तमाम क्षेत्रीय नेता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी।सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने भाजपा में सभी नव प्रवेशियों को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया।मंच पर उपस्थित सभी अभ्यागतो का स्वागत फूल माला से किया गया।
कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने कहा की …
विधानसभा कटघोरा स्तरीय सम्मेलन में भाग लिए हैं ,आने वाले 7 मई को लोकसभा सीट का वोट करेंगे और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।मोदी जी की नारा है अबकी बार 400 पार।

लोकसभा सीट से में निर्णय पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवस्कता पड़ती है।यहां दो सदन है लोकसभा और राज्यसभा।लोकसभा में तो हम पारित करा लेते हैं, परंतु राज्यसभा में बात अटक जाती है।हम इस बार कोरबा लोकसभा की इतिहास बदलेंगे ।कांग्रेस की सरकार बदले हैं अब कांग्रेस का सांसद भी बदलना है,पिछले 5 सालों से लापता हो गई है।सांसद अपने क्षेत्र में केवल 17 बार आई है,जबकि कोरबा में रहती है।
खानिज न्यास के ऐसे राशि का दुरुपयोग की है कि दो कलेक्टर जेल में है।कटघोरा क्षेत्र के क्षेत्र SECL क्षेत्र में जो हीरा उगलता है।

एक कलेक्टर खनिज न्यास के मद दूसरी कलेक्टर कोयला चोरी की आरोप में अंदर है।
मंत्री आपने आरोप लगाए हैं कि खनिज न्यास के मद का दुरूपयोग हुआ है,मैं पालक संसद के रूप में आई हूं।

भाजपा सम्मेलन में लगभग हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।महिलाओं ने भी बढ़-कर कर भाग लिए। कार्यक्रम में पवन गर्ग,पवन अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष धनु दुबे , राजेंद्र टंडन,संजय महाराज,उत्तम सिंह,उमाकांत डिकसेना, मनोज नायडू,डाकेश्वर प्रसाद के अलावा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text