शहडोल जन अभियान परिषद एवं स्थानीय जन सहयोग से जिले में बहते हुए नालों में बोरी बंधान कर जल संचयन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक कर जल संचय अभियान में भागीदार बनाना है। इस श्रृंखला में शनिवार को गोेहपारू जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सोनटोला में जन अभियान परिषद के विकास खण्ड समन्वयक आलोक सोंधिया, परामर्श दाता मुकेश पाठक, रोहित मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, किशन चर्मकार तथा ग्रामीण जनों के सहयोग से बोरी बंधान का कार्य किया गया। जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक पाण्डेय ने बताया कि नाले में बहने वाले जल को रोकने से जहां आस-पास के किसान उद्यानिकी तथा फसल सिंचाई में संरक्षित जल का उपयोग कर सकेंगे वहीं पशु पक्षियांें एवं मवेशियों को भी पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही भू जल स्तर में भी वृद्धि होगी।
इसे भी पढ़ें (Read Also): सुभारती अस्पताल द्वारा ग्रामवासियों के लिए एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

