भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 8 अप्रैल को भगवान सहस्त्रबाहु की झांकी का होगा प्रदर्शन
अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल
कटघोरा/कोरबा। जायसवाल समाज कल्याण समिति के अंतर्गत जायसवाल महिला सभा की बैठक कलचुरी पब्लिक स्कूल में शनिवार,दिनांक 30 मार्च को शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 8 अप्रैल को झांकी में जायसवाल समाज का भी ईस्ट देव भगवान सहस्त्र बाहु की जीवंत झांकी प्रदर्शन की जाएगी।इस अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा।जिसमे सभी समाज की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में मुक्ता जायसवाल,पार्वती जायसवाल,सुखिया जायसवाल,प्रेमलता जायसवाल,सरिता जायसवालन,प्रतिमा जायसवाल,नीतू जायसवाल,उषा जायसवाल,सुमित्रा बाई , गंगा डिक्सेना,रिया जायसवाल,अनुसुइया,दृष्टि जायसवाल आदि की उपस्थिति रही।
subscribe aur YouTube channel
