Breaking
Thu. Aug 21st, 2025

राष्ट्रहित में मतदाताओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता बैठक का हुआ आयोजन

By News Desk Mar 28, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कुमार पाण्डेय

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से राष्ट्रहित में मतदाताओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर डुमरियागंज विधानसभा में पिपरा रामलाल न्याय पंचायत का बैठक खोरिया रघुवीर सिंह में और महुआरा न्याय पंचायत का सरस्वती शिशु मंदिर बेवा चौराहा में हुआ। इस दौरान न्याय पंचायत के तमाम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

न्याय पंचायतों से उपस्थित लोगों का समन्वय समिति का गठन किया गया। घर-घर जनसंपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई। दोनों न्याय पंचायत (मंडलों) में लोकसभा डुमरियागंज समन्वयक सभाजीत जी, जिला संयोजक सामाजिक समरसता राजकुमार अग्रहरि ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए सूत्र बताए, दिशा-निर्देश दिया। विभाग संघचालक रामचंद्र जी ने कहा कि भारत सोने की चिड़िया था, विश्व गुरु था। बैठक में मुख्य रूप से वासुदेव , महंत अशोक दास, प्रधानाचार्य बृजकिशोर पाण्डेय, अमरेंद्र सिंह, राकेश दुबे, नारायण स्वरूप पाठक, सुनील मिश्रा, अनुराग पाठक, राम अजोर चौधरी, राम अक्षयवर मौर्य आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text